

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 77 में महिलाओं द्वारा बैंक खाते में 1500 रुपये आने के खुशी में दीवार चित्र बनाया गया। गौरतलब है कि आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन के तृणमूल समर्थक महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुये लक्खी भंडार का दीवार चित्र बनाया। मौके पर महिलाओं ने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी पहले 500, फिर 1000 और अब 1500 दे रही हैं, इससे महिलाओं में एक अलग खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी अपने दिए वादों को पुरा करती हैं, उसी तरह अब हमलोगों का भी समय आ गया है कि विधानसभा चुनाव में महिलाएं एक होकर ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करें और फिर से ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनायें। इस मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक की महासचिव संगीता देवी, वार्ड 77 के अध्यक्ष अंजली भद्र, उपाध्यक्ष हरजीत कौर, मिता मिश्रा, वितिका दूबे, नयना दूबे, राजेश साव एवं अन्य मौजूद थे।