एक दोस्त ने क्यों की दोस्त की हत्या

पुलिस ने हत्या के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एक दोस्त ने क्यों की दोस्त की हत्या
Published on

बीरभूम : नशे की हालत में आपस में विवाद के बाद एक दोस्त पर दोस्त की हत्या करने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने से करिध्या इलाके में मचा हड़कंप। पुलिस ने अभियुक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवार और रिश्तेदारों ने उसके लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम बिक्रम अंकुर है। वह सिउड़ी के करिध्या का निवासी था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बिक्रम बुधवार दोपहर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। विभिन्न इलाकों में तलाश करने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ। गुरुवार को परिवार ने थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि युवक की बाइक का भी कोई पता नहीं चल रहा है। इसके बाद जांच शुरू हुई। इसी दौरान पुलिस ने गांव के ही निवासी मनोजित हाजरा के पास से बाइक बरामद की। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। लगातार पूछताछ में बिक्रम का मोबाइल फोन भी मनोजित के पास से मिला। इसके बाद ही असली जानकारी सामने आई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में गिरफ्तार मनोजित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि घटना वाले दिन दोनों नशे में थे। उसी समय किसी बात को लेकर बिक्रम के साथ उसकी कहा-सुनी हो गई। वहीं बहस के दौरान ही मनोजित ने बिक्रम को तालाब में फेंक दिया। गिरफ्तार अभियुक्त से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इलाके के एक तालाब में तलाशी अभियान चलाया। वहीं से युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के परिवार के सदस्यों ने अभियुक्त के लिए कठोरतम सजा की मांग की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in