बीरभूम में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? DEB ने प्रारंभ की जांच

बाजार में कीमत को जानते DEB के अधिकारी
बाजार में कीमत को जानते DEB के अधिकारी
Published on

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

बीरभूम : आवश्यक वस्तुओं की असामान्य मूल्य वृद्धि और कालाबाजारी को रोकने के लिए शनिवार की सुबह पुलिस की प्रवर्तन शाखा (DEB) ने सिउड़ी के टीन बाजार सहित विभिन्न बाजारों में अचानक छापेमारी की। जिला पुलिस के साथ-साथ कोलकाता मुख्यालय के अधिकारियों ने भी इस अभियान में भाग लिया। उन्होंने सब्जी, मछली, मांस और किराना दुकानों पर जाकर सामान की वर्तमान कीमतों की जांच की और उन्हें अपनी डायरी में दर्ज किया। बिना किसी कारण के कोई दाम न बढ़ाए, यह सुनिश्चित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था। इसके साथ ही व्यापारियों के तराजू और बाट की भी जांच की गई। ग्राहकों के अनुसार, कमरतोड़ महंगाई के इस दौर में आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन का यह कदम बेहद जरूरी है। DEB के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादा मुनाफाखोरी और बेईमान व्यापारियों पर नकेल कसने के लिए उनका यह अभियान है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि उनका यह अभियान बराबर चलता रहता है। वहीं दूसरी ओर इस अभियान से व्यवसाईयों में हड़कंप मच गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in