पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शाखा ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है : नरेश अग्रवाल
पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शाखा ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
Published on

आसनसोल : पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शाखा द्वारा डॉक्टर दिवस के अवसर पर शिल्पांचल के विभिन्न डॉक्टर को सम्मानित कर डॉक्टर डे का पालन किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं सदस्य आनंद पारीक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष डॉक्टर दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन की आसनसोल शाखा शहर के विभिन्न डॉक्टरों का सम्मान कर उनके प्रति अपना आभार प्रकट करता है। डॉक्टरों को इस धरती पर भगवान के रूप में जाना जाता है और वे जाति और धर्म के भेदभाव के बिना आम लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। देश के चिकित्सा पेशेवरों की अथक सेवा, समर्पण और करुणा को पहचानने के लिए हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाता है। वहीं आज शिल्पांचल के डॉ. उत्तम शाहा, डॉक्टर के नंदी, डॉ. उज्जवल केजरीवाल, डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ, सोमिष्ठा सरकार को शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर सम्मेलन के शाखा अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल, अभिषेक केडिया, सुमित जालान, प्रदीप अग्रवाल, दिलीप कुमार माखारिया, किशन अग्रवाल एवं आसनसोल शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in