सालों भर लड़ते हैं मजदूरों के मुद्दे पर : CITU

CITU जुमलेबाजी नहीं करता
संबोधित करते सोरेन चटर्जी
संबोधित करते सोरेन चटर्जी
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल आईएसपी के टनल गेट के पास यूनियन चुनाव में खड़े एबीके मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन (CITU) ने एक सभा का आयोजन किया। गौरतलब है कि इस्को स्टील प्लांट के यूनियन चुनाव से पहले CITU नेता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि CITU कोई चुनावी जुमलेबाजी में विश्वास नहीं करता। हम जीतने के बाद कुछ करेंगे, ऐसी बात नहीं है। मौके पर एबीके मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन के महासचिव सोरेन चटर्जी ने कहा कि CITU पूरे साल मजदूरों के मुद्दों को लेकर लड़ता रहता है। चाहे NJCS का मामला हो, अस्पताल का मुद्दा हो, टाइम-शूट हो या वर्करों के इंसेंटिव का मुद्दा हो, यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि अगर वर्कर हमें वोट देकर जिताते हैं और हाथ में पावर देते हैं, तो हम जो काम कर रहे हैं उसे और बेहतर तरीके से करके दिखाएंगे। आगे कहा कि वर्तमान बोनस फॉर्मूले और MOU सिस्टम को खत्म करना जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से मजदूरों को उनका हक और एरियर नहीं मिल पा रहा है। उनके संगठन के इतिहास में कभी भी किसी मजदूर विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है। हाथ में पावर आने के बाद मजदूरों के लिए और ज्यादा सुविधाएं लाई जाएंगी। विशेषकर अस्पताल के रखरखाव और अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जुमलेबाजी में विश्वास नहीं करते। जो भी किया जाएगा, वह बिल्कुल साफ और मजदूरों के हित में होगा। इस मौके पर स्टील वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव ललित मोहन मिश्रा,एबीके मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पार्थ मुखर्जी, उपाध्यक्ष सत्य नारायण चटर्जी, पुलक चक्रवर्ती, ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रतीक गुप्ता, राजीव रंजन कुमार सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in