सीएम की उद्योग को बढ़ावा देने की घोषणा के बाद आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री की घोषणा ने लोगों की जगाई उम्मीद
लोगों को संबोधित करते सीएम शुभेंदु अधिकारी , मंच पर मौजूद मंत्री अग्निमित्रा पॉल, डॉक्टर अजय पोद्दार, सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार, डीएम एस पन्नोबलम, निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा, विधायक जितेन्द्र तिवारी, पार्थ घोष, लखन घोरुई एवं अन्य
लोगों को संबोधित करते सीएम शुभेंदु अधिकारी , मंच पर मौजूद मंत्री अग्निमित्रा पॉल, डॉक्टर अजय पोद्दार, सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार, डीएम एस पन्नोबलम, निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा, विधायक जितेन्द्र तिवारी, पार्थ घोष, लखन घोरुई एवं अन्य
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल / बर्नपुर : नाकरा सांता काली पूजा उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने की घोषणा के बाद आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उद्योगपतियों, व्यापारियों, श्रमिकों और युवाओं ने इस घोषणा का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद शिल्पांचल के विकास को लेकर इस तरह की ठोस घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी पूजा खत्म होने के बाद आसनसोल में एक प्रशासनिक बैठक करेंगे। इस बैठक में आसनसोल-दुर्गापुर में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए चर्चा होगी और ठोस योजना बनाई जाएगी।

उद्योगपतियों में उत्साह : घोषणा के बाद आसनसोल और दुर्गापुर के उद्योगपतियों में उत्साह का माहौल है। उद्योग संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि आसनसोल-दुर्गापुर कभी पूरे राज्य का औद्योगिक केंद्र माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में नए उद्योगों की गति धीमी पड़ गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा से उम्मीद जगी है कि अब नए उद्योग आएंगे और पुराने उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी। उद्योगपतियों का कहना है कि अगर प्रशासनिक बैठक में उद्योगों की समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान किया गया, तो निश्चित रूप से शिल्पांचल को फिर से अपनी पुरानी पहचान मिलेगी।

युवाओं को रोजगार की उम्मीद :

इस घोषणा से सबसे ज्यादा खुशी युवाओं में देखी जा रही है। युवाओं का कहना है कि उद्योग बढ़ेगा तो रोजगार बढ़ेगा। आसनसोल-दुर्गापुर के युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने ही इलाके में काम मिलेगा।कॉलेज के छात्रों और बेरोजगार युवाओं ने कहा कि वे लंबे समय से इस क्षेत्र में नए उद्योगों और रोजगार के अवसरों का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री की घोषणा ने उनकी उम्मीदों को फिर से जगा दिया है।

व्यापारियों और श्रमिकों में भी खुशी : व्यापारियों का कहना है कि उद्योग बढ़ने से बाजार में भी रौनक आएगी। श्रमिक संगठनों ने भी घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योगों के विस्तार से श्रमिकों के लिए काम के अवसर बढ़ेंगे और शिल्पांचल की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News