

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : दुर्गा पूजा में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल रॉयल बंगाल ने सराहनीय पहल करते हुए बर्नपुर टाउन पूजा बारी मैदान में वाटर फिल्टर स्थापित किया है। इस वाटर फिल्टर का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार शाम सेल आईएसपी के सीजीएम पी के मिश्रा ने किया। क्लब द्वारा बताया गया कि पूजा के दौरान बारी मैदान में रोजाना हजारों भक्त आते हैं, ऐसे में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। यह फिल्टर न सिर्फ पूजा के 5 दिनों बल्कि पूरे साल लोगों के काम आएगा। इस पहल के लिए स्थानीय लोगों और पूजा कमेटी ने रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल रॉयल बंगाल का आभार जताया है। इस मौके पर क्लब प्रेसिडेंट डॉ. मोइनक रुद्र, सेक्रेटरी कल्याण सेन, सौमो नारायण गोराई, रित्विक घटक, कौस्तव बनर्जी, काशीनाथ गोराई, केदारनाथ गोराई, अर्गो गोराई, बर्नपुर टाउन पूजा समिति के सचिव उज्जल माजी सहित क्लब के कई सदस्य और टाउन पूजा कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।