वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों संग बिताये पल, भेंट की सहयोग सामग्री 

वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों संग बिताये पल, भेंट की सहयोग सामग्री 
Published on

अंडाल : शताक्षी महिला मंडल, बंकोला शाखा की अध्यक्ष कस्तूरी साहू के नेतृत्व में सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल ने अंडाल के खांद्रा स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों संग वक्त बिताये। साथ ही उनकी जरूरतों की सहयोग सामग्री भेंट की। शताक्षी महिला मंडल, बंकोला शाखा की इस पहल की वृद्धाश्रम संचालक कमेटी ने सराहना की। वहीं संस्था के सदस्यों से अपनत्व मिलने पर बुजुर्गों में खुशियों की मुस्कान देखी गई। कस्तूरी साहू ने कहा कि हमारी संस्था महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को चलाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी है। आज इस कड़ी में हमने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों संग कुछ वक्त बिताये, यहां आना हमारे लिए सुखद अनुभूति रही। संस्था की ओर से बुजुर्गों को खाद्य एवं सहयोग सामग्री भेंट की गई।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in