शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विजयी प्रत्याशी ने किया तर्पन

गंगा घाट पर तर्पन करते विजयी विधायक सुब्रत मैत्र
गंगा घाट पर तर्पन करते विजयी विधायक सुब्रत मैत्र
Published on

मुर्शिदाबाद : राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए बहरमपुर सीट से विजयी भाजपा प्रत्याशी सुब्रत मैत्रा ने मंगलवार को बहरमपुर गंगा घाट पर अपना सिर मुंडवाया और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पन किया। उल्लेखनीय है कि सुब्रत मैत्रा कमल के निशान पर लगातार दूसरी बार बहरमपुर सीट से जीते हैं। इस बार सुब्रत मैत्रा की जीत बहुत खास थी कारण अधीर चौधरी इस सीट से हाथ के निशान पर लड़ रहे थे। इसके बावजूद, सुब्रत मैत्रा की जीत हुई। वहीं मंगलवार सुबह, बहरमपुर शहर के खुदीराम पाठागार से सुब्रत मैत्रा ने नाम संकीर्तन का नेतृत्व किया। विधायक सुब्रत मैत्रा और पार्टी कार्यकर्ता इस दौरान भारत माता, दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की तस्वीरों के साथ थे। गंगा घाट पर पहुंचकर, भारत माता और पार्टी के बड़े नेताओं की तस्वीरों पर माला और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विधायक के साथ स्थानीय नेतृत्व और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुब्रत मैत्रा ने कहा, हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता तृणमूल के गुंडों के हाथों अपनी जान गंवा चुके हैं। उनके बलिदान से ही भाजपा आज राज्य में सत्ता में आई है। उनके बलिदान के बिना सत्ता में आना मुमकिन नहीं था। इसीलिए मैंने उनकी आत्मा की शांति के लिए गंगा में तर्पन किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in