पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

300 राहगीरों को दिया गया पौधा
पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Published on

बर्नपुर : भारतीय जनता किसान मोर्चा की तरफ से बर्नपुर बस स्टैंड में पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर भारतीय जनता किसान मोर्चा के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुये करीब 300 राहगीरों को पौधा दिया गया। इस मौके पर आसनसोल साउथ मंडल- 2 के अध्यक्ष रामानंद साह, रूबी गुप्ता, सांतनू चक्रवर्ती, स्वपन साहा, संजय वर्मा, पार्थ दास, नरायण पॉल सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं भाजपा शक्ति केंद्र- 1 के द्वारा वार्ड 95 के भाटा मैदान में पौधारोपण किया गया। मौके पर कोर कमेटी सदस्य भाजपा आसनसोल जिला पवन कुमार सिंह ने कहा कि पौधा लगाना बड़ी बात नहीं है, इसका संरक्षण करना बहुत जरूरी है। इस मौके पर महेश यादव, हेम चंद्र दत्ता, प्रबीर मित्रा, परमिल पॉल, रीना दास, अशोक साव मौजूद थे। वहीं वार्ड 81 के लोकनाथ मंदिर के पास लोकनाथ पार्क में बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा 31 फल और फूल के पेड़ लगाए गए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी, साधन चक्रवर्ती, दीपा घोष, जीत आईच, पूर्णिमा दास, कृष्णा वर्मा, राजू सिंह, रितेश पांडे, दीपंकर बनर्जी, गणेश माद्दी मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in