हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है 'वंदे मातरम्' : रामप्रवेश साह

डीएसटीपीएस में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन का आयोजन
हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है 'वंदे मातरम्' : रामप्रवेश साह
Published on

अंडाल : भारत के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन (डीएसटीपीएस) के टेक्निकल बिल्डिंग में एक विशेष सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना के साथ हमारे राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्”, जिसे बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था, की ऐतिहासिक विरासत को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रवेश साह, वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एचओपी), डीएसटीपीएस ने की। उन्होंने “वंदे मातरम्” के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक रहा है और आज भी यह हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। इस अवसर पर सुधीर कुमार व्यास, वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एंड एम), सुखदेव खां, वरिष्ठ महाप्रबंधक (एएचएम), एसआर पांडा, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) तथा श्रीकांत गेडाला, डीजीएम (एचआर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही सीआईएसएफ डीएसटीपीएस यूनिट के अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in