संस्कार ही समाज की मुख्य धरोहर है : रेखा राठी

पधारो म्हारो देश कार्यक्रम का आयोजन
संस्कार ही समाज की मुख्य धरोहर है : रेखा राठी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आसनसोल क्लब में पधारो म्हारो देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी के आसनसोल आगमन को लेकर विशेष स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आसनसोल, नियामतपुर, कुल्टी एवं बराकर मारवाड़ी महिला समिति की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा ली। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, नृत्य-गीत और दीप प्रज्ज्वलन से की गई। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी ने मौजूद महिलाओं से कहा कि आज के दौर में संस्कार ही मुख्य धरोहर है और संस्कार ही महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाता है, इसलिए अपने साथ-साथ बच्चों में भी संस्कार डालिए। आगे कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने बच्चे को उच्च शिक्षा तो देते हैं पर बच्चों को संस्कार सिखाना भूल जाते हैं, इसलिए मां का कर्तव्य है कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालिए। महिलाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि उनकी जब शादी होती है तो पति के विचार उनसे अलग होते हैं और जब दो विचार मिलकर आपस में रहते है, उसे परिवार कहते हैं। साथ ही अगर कुछ गलती हो जाती है तो झुक जाना चाहिए, झुकना ही शान है और झुक कर ही परिवार को बिखरने से बचाया जा सकता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया, प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि सतनालिका, प्रांतीय सचिव रीना खेतान, राष्ट्रीय तकनीकी प्रमुख मधु डुमरेवाल, आसनसोल प्रांतीय जोन-1 प्रमुख निधि पसारी, प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष निर्मला गुटगुटिया, प्रांतीय सह संपादक सोनल गाड़ीवान, आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान, सचिव प्रीति खेमानी, नियामतपुर शाखा के प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख सुनीता सिंघल, प्रांतीय नेत्रदान देहदान प्रमुख सारिका डोकानिया, बराकर शाखा के प्रांतीय रक्तदान अंगदान प्रमुख संगीता अग्रवाल, कुल्टी के प्रांतीय बाल विकास प्रकल्प प्रमुख साक्षी पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in