बर्नपुर में कृष्ण जन्माष्टमी मेले में पार्किंग को लेकर मचा बवाल

भाजपा के एक नेता पर पार्किंग से वसूली का आरोप
बर्नपुर में कृष्ण जन्माष्टमी मेले में पार्किंग को लेकर मचा बवाल
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर में लगे कृष्ण जन्माष्टमी मेले में पार्किंग को लेकर माहौल गरमा गया है। मेला देखने आए लोगों ने आरोप लगाया है कि उनसे पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है और इसका आरोप एक स्थानीय भाजपा नेता पर लग रहा है। इस मामले को लेकर गुरुवार शाम भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी पर बर्नपुर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है। हजारों लोग रोज मेला देखने पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि बाइक के लिए 20 रुपये और कार के लिए 50 से 100 रुपये तक पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, जबकि नगर निगम की ओर से ऐसी कोई अधिकृत पर्ची नहीं दी जा रही है।

लोगो ने लगाया आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं में ही कुछ लोगों ने एवं अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि यह पूरा पार्किंग कलेक्शन एक भाजपा नेता के समर्थकों द्वारा किया जा रहा है। बिना टेंडर और बिना निगम की अनुमति के वसूली हो रही है। मेला देखने आए एक युवक ने कहा मेला तो फ्री है, लेकिन पार्किंग के नाम पर लूट मची है। 10 मिनट बाइक खड़ी करो तो 20 रुपये मांग रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय कुछ भाजपा कार्यकर्ता ने आसनसोल नगर निगम और पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर पार्किंग वैध है तो रेट लिस्ट और निगम की रसीद दिखाई जाए। फिलहाल मेले में पार्किंग को लेकर तनाव का माहौल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in