अनुमंडल अस्पताल में नवजात के लापता होने पर मचा हंगामा

अस्पताल ने बताया मृत, बच्चे का शव नहीं मिलने से परिजनों में रोष
हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी
हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

परिजनों के अनुसार, काली पूजा के दिन पुतुल दास ने विधाननगर महकमा अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया था। परिवार ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद न तो मां और न ही परिवार के किसी सदस्य को बच्चे को देखने दिया गया। वहीं बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद नवजात का शव परिवार को नहीं सौंपा गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए पुतुल दास भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने दावा किया कि प्रसव के दौरान अपने बच्चे के रोने की आवाज सुनी थी। इसके अलावा अस्पताल के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप भी लगाया।

इस घटना के विरोध में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महकमा अस्पताल पहुंचीं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने मांग करते हुए कहा कि यदि नवजात की मृत्यु हुई है, तो उसका शव तत्काल परिजनों को सौंपा जाए।

इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धीमान मंडल ने बताया कि प्रसव के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई थी और उसका शव अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। हालांकि, मां और परिजनों के आरोपों को लेकर मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। परिवार नवजात के संबंध में स्पष्ट जानकारी और न्याय की मांग कर रहा है। इस मुद्दे को लेकर अनुमंडल अस्पताल में प्रदर्शन किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News