सेल आईएसपी में 24 सितंबर को होगा यूनियन का चुनाव

चुनाव को लेकर यूनियनों ने शुरू की रणनीति बनाना
सेल आईएसपी में 24 सितंबर को होगा यूनियन का चुनाव
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : उप मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय), आसनसोल के नेतृत्व में सेल आईएसपी बर्नपुर में आगामी ट्रेड यूनियन चुनाव को लेकर सभी ट्रेड यूनियनों एवं ISP प्रबंधन के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पक्षों के बीच चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ISP में “एक प्लांट एक यूनियन” के आधार पर ट्रेड यूनियन चुनाव 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है तथा ISP परिसर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वही BMS, बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ ने कहा कि ISP कर्मचारियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार दिलाने के लिए पिछले दो वर्षों से लगातार संघर्ष किया है। प्रबंधन एवं संबंधित सभी कार्यालयों के समक्ष आवाज उठाने से लेकर माननीय उच्च न्यायालय तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाया गया। BMS के निरंतर संघर्ष का उद्देश्य यही था कि ISP के कर्मचारी स्वयं अपने प्रतिनिधि ट्रेड यूनियन का चुनाव अपने मत के माध्यम से कर सकें। आज 24 सितंबर को चुनाव की घोषणा इस लंबे लोकतांत्रिक संघर्ष की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आगे कहा कि 24 सितंबर 2026 ISP के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन होगा। पहली बार ISP के कर्मचारी एक निर्धारित लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पसंद की ट्रेड यूनियन का चुनाव करेंगे। वही इंटक बर्नपुर का कहना है की इस चुनाव को लेकर ISP के सभी कर्मचारियों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है, कारण कर्मचारियों को अब अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह तय करने का अवसर मिलेगा। वही CITU,HMS,AITUC यूनियन के प्रतिनिधि का कहना है कि सेल आईएसपी में इस बार का चुनाव कर्मचारियों के हित में और अपना वोट देकर कर्मचारियों के लिए काम करने वाला यूनियन को लाने का समय है। इस मौके पर BMS के संजीत बनर्जी, महेश बनर्जी, INTUC के हरजीत सिंह, विप्लव माजी, CITU के सोरेन चटर्जी, HMS के मुमताज अहमद,AITUC के उत्पल सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in