ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने एक बच्चे को बचाया

RPF ने 8 साल के मासूम को परिजनों से मिलाया
बरामद बच्चा के साथ RPF अधिकारी
बरामद बच्चा के साथ RPF अधिकारी
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF ने एक बार फिर अपनी सतर्कता का परिचय देते हुए 8 साल के एक मासूम को भटकने से बचा लिया। यह कार्रवाई RPF के विशेष अभियान ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत की गई। जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर की शाम लगभग 7:35 बजे C-शिफ्ट के ड्यूटी अधिकारी प्लेटफार्म नंबर-2 के कालका छोर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीएक्सआर गुमटी के पास उन्हें एक छोटा बच्चा अकेला घूमता हुआ संदिग्ध हालत में दिखा। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम जीवानशु राव (8 वर्ष), पिता - शंकरू राव, आद्रा, जिला पुरुलिया बताया। बच्चे ने बताया कि वह घर का रास्ता भूल गया है। RPF जवानों ने मानवीयता दिखाते हुए तुरंत बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर RPF पोस्ट आसनसोल पश्चिम लाया और चाइल्ड हेल्प डेस्क को सूचित किया। नियमानुसार सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बच्चे को चाइल्ड हेल्प डेस्क आसनसोल को सौंप दिया गया, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। RPF के इस कार्य की यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in