अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

जब किया गया ट्रैक्टर
जब किया गया ट्रैक्टर
Published on

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

बांकुड़ा : अवैध बालू तस्करी पर नकेल कसने के लिए इंदास थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने दीघलग्राम इलाके से अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस को दीघलग्राम के रास्ते अवैध रूप से बालू की तस्करी किये जाने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर इंदास थाने की पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और बालू लदे दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल रहे। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को इंदास थाने ले आया गया है। पुलिस ने फरार ड्राइवरों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in