जहरीला कीड़ा काटने से बच्ची की मौत

अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
साभार प्रतीक फोटो
साभार प्रतीक फोटो
Published on: 

मुर्शिदाबाद : एक 6 साल की बच्ची की कीड़ा (बोलता) काटने से मौत हो गई। वहीं दो और गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के भगवानगोला थाने के रुहिमारी इलाके में हुई। मरने वाली बच्ची की पहचान सुमैया तंजीम (6) के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बच्ची मंगलवार दोपहर अपने घर के पास बगीचे में खेल रही थी। उसी समय, एक दूसरे बच्चे ने उत्सुकता में पास के कीड़े पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद कीड़ें के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बच्ची की चीखें सुनकर उसकी मां तुरंत मौके पर पहुंची और उसे बचाया। उसे पहले गंभीर हालत में भगवानगोला के कानापुकुर प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। वहां उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं जैसे से ही बच्ची की मौत की खबर फैली, रुहिमारी समेत पूरे इलाके में मातम छा गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in