शिव बारात को लेकर किया गया पगड़ी वितरण

बाबा ब्रमेश्वरनाथ मंदिर से निकली शिव बारात
शिव बारात को लेकर किया गया पगड़ी वितरण
Published on

बर्नपुर : युवा कांवरिया मंच के द्वारा महाशिवरात्री एवं शिव बारात को लेकर बाबा ब्रमेश्वरनाथ मंदिर परिसर के पास पगड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी युवा कांवरिया मंच ने लोगों को सम्मानित किया और इसके बाद भव्य शिव बारात निकाला गया। मौके पर युवा कांवरिया मंच के शशि सिंह ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से युवा कावरिंया मंच के द्वारा भव्य शिव बारात झांकी एवं भजन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शिव बारात झांकी बाबा ब्रमेश्वरनाथ मंदिर परिसर से निकल कर हरजन मंदिर ,विधानपल्ली, पुरनिया तालाब, चक्रवर्ती शू हाउस, बालाजी धाम, शास्त्री नगर होते हुए मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। साथ ही बताया कि रात भर कालाकरों के द्वारा भजन किया जायेगा। इस मौके पर युवा कांवरिया मंच के राजेश सिंह, बीर सिंह, पार्षद राकेश कुमार शर्मा, गुरमित सिंह, समाजसेवी भोला सिंह, बाबा ब्रमेश्वरनाथ मंदिर के सचिव बालेश्वर यादव, शिव स्थान मंदिर के ओम प्रकाश सिंह, मनोज कुशवाहा, चिंटू शर्मा, शिखा बनर्जी सहित काफी संख्या में लोग एवं युवा कांवरिया मंच के सदस्य मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in