तृणमूल यूथ कांग्रेस ने गैस सिलेंडर को लेकर किया प्रदर्शन

णमूल यूथ कांग्रेस ने सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर किया प्रदर्शन
तृणमूल यूथ कांग्रेस ने गैस सिलेंडर को लेकर किया प्रदर्शन
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर चित्रा मोड़ पर आसनसोल साउथ तृणमूल यूथ कांग्रेस की तरफ से गैस सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत एवं समय से नहीं मिलने के कारण तृणमूल यूथ कांग्रेस ने सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर आसनसोल साउथ तृणमूल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद उपाध्याय ने कहा कि समय पर सिलेंडर नहीं मिलने के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग ईंधन के लिए फिर से लकड़ी के चूल्हों की ओर लौट रहे हैं। आगे कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच रसोई गैस की कीमत में अचानक बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है और समय से नहीं मिल रहा है, इसके विरोध में पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वार्ड 56 की पार्षद श्रावणी विश्वास, आसनसोल साउथ तृणमूल यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष कौस्तव बनर्जी, बाबई बनर्जी, पंचम सिंह, तारक चक्रवर्ती, मलय मंडल, शम्स खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in