भाजपा कर्मी साबित करने के लिए तृणमूल कर्मी लगा रहे हैं गेरुआ गुलाल

तृणमूल कर्मी सहित कई युवाओं पर भाजपा नेताओं की नजर थी
भाजपा कर्मी साबित करने के लिए तृणमूल कर्मी लगा रहे हैं गेरुआ गुलाल
Published on

आसनसोल : बीते 4 मई की शाम राज्य सहित पश्चिम बर्दवान जिले में सभी 9 सीटों पर भाजपा की जीत के बाद व्यापक संख्या में तृणमूल कर्मी चेहरे पर गेरुआ गुलाल लगाकर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए देखे गए थे। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के निर्देश पर लोगों की पहचान की गई तो व्यापक संख्या में तृणमूल कर्मियों को ऐसा नाटक करते पाया गया। बुधवार को भाजपा जिला नेता अभिजीत राय ने बताया कि विजय सिंह नामक तृणमूल कर्मी सहित कई युवाओं पर भाजपा नेताओं की नजर थी। कुछ दिनों पहले विजय सिंह को मैथन में टूरिस्टों से जबरन वसूली करते हुए पुलिस ने पकड़ा था। उन्होंने कहा कि गुरुवार को वह अपने ड्राइवर के साथ कल्याणपुर स्थित उनके आवासीय कार्यालय पर पहुंचा। वहीं जब उससे आने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह उनके साथ एक फोटो खिंचाने के लिए आया है। इसके बाद भाजपा नेता अभिजीत राय भड़क गए। वे उसके साथ फोटो खिंचवाने से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि शुरू से तुम तृणमूल पार्टी कर रहे हो, फिर भाजपा से क्या लेना-देना है। उन्होंने उसके चेहरे पर तृणमूल का फेवरेट कलर हरा गुलाल लगाकर अपने घर से वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि आगे से जिन तृणमूल कर्मियों को भाजपा के साथ देखा जाएगा, उन्हें तुरंत हरा गुलाल लगाकर उनकी असली पहचान सार्वजनिक की जाएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in