

आसनसोल : तृणमूल यूथ कांग्रेस ने भाजपा के विरोध में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि भाजपा द्वारा हाल ही में निकाली गई परिवर्तन संकल्प रैली के जवाब में तृणमूल की ओर से प्रत्यावर्तन बाइक रैली निकाली गई। गौरतलब है कि यह रैली बर्नपुर के चित्रा मोड़ से शुरू होकर आसनसोल ट्रैफिक मोड़ तक गई और वहां रैली एक सभा में परिवर्तन हो गई। मौके पर आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक ने भाजपा पर प्रहार करते हुये कहा कि भाजपा पहले अपने दल को ठीक कर ले कारण भाजपा प्रत्याशी आपस में एक साथ नहीं हैं, एक बोलता है मैं प्रत्याशी तो दूसरा भी बोलता है मैं प्रत्याशी। पहले आपस में ठीक करें, इसके बाद बंगाल में परिवर्तन करने का सोंचे। साथ ही आज की भीड़ इस बात को साबित करती है 2026 में जनता ममता बनर्जी को ही लाना चाहती है और चौथी बार मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। वहीं आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक-1 के अध्यक्ष गुरदास चटर्जी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा कि बीते दिनों भाजपा की रैली में भाजपा समर्थक का अभाव था, जबकि आज की यह विशाल रैली में 2000 से अधिक बाइकरों की संख्या साबित करती है कि बंगाल की जनता मुख्यमंत्री के साथ है। उन्होंने आगे कहा कि जनता के समर्थन से साबित होता है कि इस बार भी ममता बनर्जी को जनता चौथी बार मुख्यमंत्री बनायेगी। इस मौके पर आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक-1 के उपाध्यक्ष सह बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, तृणमूल यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पार्थ देवासी, टीएमसीपी जिलाध्यक्ष अभिनव मुखर्जी सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।