तृणमूल नेताओं ने सीपी से तृणमूल समर्थकों की सुरक्षा की लगाई गुहार

आरोप तृणमूल समर्थकों के घरों में की जा रही तोड़फोड़/आरोप तृणमूल समर्थकों के घरों में की जा रही तोड़फोड़
तृणमूल नेताओं ने सीपी से तृणमूल समर्थकों की सुरक्षा की लगाई गुहार
Published on

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने एक ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बर्दवान जिला के 9 विधानसभा इलाके में अशांति का माहौल बना हुआ है। जिला के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में तोड़फोड़, आगजनी और कब्जा कर ली गई है। इस संबंध में तृणमूल नेता मलय घटक, नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, हरेराम सिंह और बिधान उपाध्याय ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत के माध्यम से बताया कि चुनाव के नतीजे आने के बाद कई तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ और हो रहे हैं, साथ ही पार्टी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला में लगभग 1000 से ज्यादा तृणमूल कांग्रेस के पार्टी ऑफिस को निशाना बना कर तोड़ा और जलाया गया है। हजारों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। पुलिस से मांग की गई है कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए और जो भी लोग इस हिंसा और तोड़फोड़ के पीछे हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। आगे कहा कि उन्हें आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in