तृणमूल नेता की कमर में रस्सी बांधकर शहर में घुमाया

धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने सहित कई हैं आरोप
तृणमूल नेता की कमर में रस्सी बांधकर शहर में घुमाया
Published on

बर्नपुर : हीरापुर थाना की पुलिस ने जमीन घोटाला एवं अवैध हथियार रखने के मामले में तृणमूल नेता सैयद इकबाल हुसैन को मंगलावर को रस्सी बांधकर बर्नपुर शहर में घुमाये जाने से हलचल मच गयी। गौरतलब है कि अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत से अभियुक्त को 7 दिनों की पुलिस रिमांड दी गई है। वहीं मंगलवार सुबह अभियुक्त को बर्नपुर बस स्टैण्ड मोड़ से लेकर सुभाषपल्ली मोड़ होते हुये रहमत नगर मोड़ तक ले जाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह देखने के लिए रास्ते के किनारे लोगों की भीड़ लग गयी। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जायेगी और किसी भी अपराध एवं नियम के उल्लंघन के लिए बिना किसी नरमी के तत्काल कार्रवाई होगी।

क्या है मामला

अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318, 117(2), 3(5), 2(B) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गहन जांच एवं पूछताछ के लिए अदालत से अभियुक्त की 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी, जहां अदालत ने अभियुक्त को 7 दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान धोखाधड़ी का नेटवर्क, संभावित सहयोगियों की पहचान तथा अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त पर आसनसोल रेलपार के जहांगिरी मोहल्ला निवासी अब्दुल्ला सदर द्वारा हीरापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in