तृणमूल पार्षद ने आसनसोल नगर निगम पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पार्किंग और होर्डिंग की बकाया राशि का उठाया गया मुद्दा
पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह
पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह
Published on

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह ने आसनसोल नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बता दें कि बीते बुधवार को तृणमूल श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने नगर निगम के उपमेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। वहीं वार्ड पार्षद जीतू सिंह ने कहा कि वे बार-बार बोर्ड मीटिंग में मेयर बिधान उपाध्याय का ध्यान अनियमितताओं की ओर दिलाते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। जीतू सिंह ने बताया कि पिछली बोर्ड मीटिंग में उन्होंने पार्किंग और होर्डिंग की बकाया राशि का मुद्दा उठाया था, जो उनके दावे के अनुसार करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक है, लेकिन इसे वसूलने की कोई कोशिश नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चीफ विजिलेंस कमीशन के नियमों के अनुसार संवेदनशील पदों पर कोई अधिकारी 3 साल से अधिक नहीं रह सकता लेकिन नगर निगम में कई अधिकारी 10 साल से एक ही पद पर हैं। उन्होंने 6 महीने पहले उठाए गए एक अन्य मुद्दे का जिक्र करते हुए बताया कि 12 कारखानों पर 510 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे मेयर ने 15 दिनों में वसूलने का वादा किया था, लेकिन 6 महीने बाद भी यह राशि जमा नहीं हुई। जीतू सिंह ने मेयर की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की और कहा कि मेयर के आसपास कुछ लोग हैं जो उनके काम में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने मेयर से सख्ती बरतने की सलाह दी है वरना उन्हें भी दरकिनार किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in