तृणमूल कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जनसंपर्क अभियान पार्ट 108, 109, 110 एवं 115 में चलाया गया
तृणमूल कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Published on

बर्नपुर : आसनसोल साउथ टाउन तृणमूल कांग्रेस की तरफ से वार्ड 80 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि यह जनसंपर्क अभियान पार्ट 108, 109, 110 एवं 115 में चला कर तृणमूल कांग्रेस द्वारा किये गये कार्यों के बारे में बताया गया। मौके पर वार्ड 80 के पार्षद राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जनसंपर्क अभियान की रैली वार्ड 80 के कच्चू बागान, नेताजी रोड, शांति नगर विकास विद्यालय, नेताजी मास्टर पाड़ा धूमती हुई पार्षद कार्यालय के पास आकर समाप्त हुई। साथ ही बताया कि लोगों से घर-घर जाकर मिल कर बात की गई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो परियोजनाएं लोगों को मिल रही है, उससे पता चला कि जनता कितनी खुश है। वहीं लोगों ने कहा कि इलाके में जो निकासी की समस्या थी, आपास परियोजना के तहत उसे ठीक कर दिया गया है। इसके लिए वे तृणमूल कांग्रेस को धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष मुरतजा खान, अनिर्बान चक्रवर्ती, संतोष ठाकूर, मौमिता दे, सीमा भट्टाचार्जी, शिखा बनर्जी, रश्मि खान, संगीता देवी, उर्मिला चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in