तृणमूल नेता को नाली में फेककर की गई पिटाई

​तृणमूल ममता की कोर कमेटी के सदस्य के गुट और भाजपा के बीच झड़प, पुलिस से भी धक्का-मुक्की
तृणमूल नेता को नाली में फेककर की गई पिटाई
तृणमूल नेता को बचाती पुलिस
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : ​विजया सम्मेलनी की शुभकामनाओं वाले बैनर बांधने को लेकर तृणमूल श्रमिक संगठन की कोर कमेटी के पूर्व सदस्य के गुट और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में हाथापाई हुई तथा पीठ पर घूंसे और अंडे चले। दुर्गापुर थाने के न्यूटन इलाके में रणक्षेत्र जैसी स्थिति बन गई। एक युवक को नाले में गिराकर बेरहमी से पीटते हुए देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ​भाजपा का आरोप है कि तृणमूल (ममता)कोर कमेटी के पूर्व सदस्य बंटी सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भाजपा के झंडे उखाड़कर फेंक दिए, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। भाजपा के 1 नंबर मंडल के महामंत्री का आरोप है, उन्होंने विजया सम्मेलनी के लिए झंडे और बैनर लगाए थे। सुबह खबर मिली कि बंटी सिंह ने उनके झंडे फेंक दिए हैं। इसी का विरोध किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चार तारीख के बाद तृणमूल का असामाजिक तत्व बंटी सिंह भाजपा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भाजपा में उसके लिए कोई जगह नहीं है। हम उसे कोई जगह नहीं देंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in