

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की पर आज RPF पोस्ट/आसनसोल (पश्चिम) के अधिकारी और जवानों ने वेस्ट पोस्ट के क्षेत्राधिकार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर RPF के अधिकारियों और स्टाफ ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि RPF न सिर्फ रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा करती है, बल्कि पर्यावरण और समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाती है। स्थापना दिवस के अवसर पर इस तरह का कार्यक्रम हर साल हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इस मौके पर RPF पोस्ट आसनसोल (पश्चिम) के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।