नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को ट्रैफिक पुलिस ने किया सख्त

लोगों में है जागरूकता की कमी
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को ट्रैफिक पुलिस ने किया सख्त
Published on

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाया गया है। गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दोपहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने का यह एक सख्त अभियान है। आसनसोल-दुर्गापुर सहित विभिन्न जिलों के पुलिस कमिश्नरेट ने कई बार विशेष अभियानों (60 दिनों का अभियान) के रूप में इसे सख्ती से लागू किया है। समय-समय पर जागरूकता की कमी और सख्ती में ढील के कारण यह अभियान कई इलाकों में कमजोर भी पड़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुये पश्चिम बर्दवान जिला सहित आसनसोल में सख्ता रूख अपनाई गई है।

क्या है नियम

एसीपी ट्रैफिक हेडक्वार्टर विश्वजीत साहा ने बताया कि इस नियम के तहत यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट पहने (बाइक या स्कूटर से) पेट्रोल पंप पर ईंधन भराने जाता है, तो उसे पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दोपहिया गाड़ी चलाने वालों को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखने और सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटों से बचाना है। साथ ही कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक और पीछे बैठने वाले, दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नो हेलमेट नो फ्यूल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दोपहिया वाहन चलाने वालों की जान बचाने के लिए शुरू की गई यह एक सख्त यातायात पहल है। साथ ही बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई होगी और 1000 रुपये तक जुर्माना लग सकता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in