ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जांच अभियान

चालान काटते ट्रैफिक पुलिस
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जांच अभियान
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए अपनी सख्ती बढ़ा दी है। हालिया अभियानों में अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट और ''ड्रिंक एंड ड्राइव'' के खिलाफ विशेष चेकिंग और स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है। वहीं हीरापुर ट्रैफिक गार्ड एरिया अंतर्गत चित्रा मोड़, त्रिवेणी मोड़ एवं बर्नपुर स्टेशन मोड़ के पास पुलिस द्वारा सघन हेलमेट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस सुबीर पॉल ने कहा कि आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का ट्रैफिक विभाग सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। डीसी ट्रैफिक, एसीपी ट्रैफिक एवं हीरापुर टीजी के निर्देश पर अभियान चलाया गया और करीब 30 लोगों का जो बिना हेलमेट पहने बाइक या स्कूटी चला रहे थे, उनका चालान काटा गया। साथ ही कहा कि वर्तमान में कमिश्नरेट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटने के साथ आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस लगातार नकेल कस रही है। इस मौके पर सीवीपीएफ भी मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in