सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नेहरू स्टेडियम में विधायक ने किया धान रोपण : जितेंद्र तिवारी   

भाजपा कार्यकर्ताओं संग पूर्व विधायक ने मां पद्मावती मंदिर में की पूजा
सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नेहरू स्टेडियम में विधायक ने किया धान रोपण : जितेंद्र तिवारी   
Published on

पांडवेश्वर : दुर्गापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की सफलता से उत्साहित भाजपा कर्मियों ने पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी संग परासकोल स्थित मां पद्मावती मंदिर में पूजा की। पूजा के बाद जितेंद्र तिवारी ने महिला ढाकियों में वस्त्र वितरण एवं कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटे। उन्होंने मीडिया से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांडवेश्वर एवं तपसी रेल ओवर ब्रिज के रूप में जो उपहार पांडवेश्वर व जामुड़िया क्षेत्र के जनता को दे गए, इसके लिए क्षेत्र की जनता सदा उनका आभारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पांडवेश्वर स्टेशन और उखड़ा स्टेशन इलाके में रेल ओवर ब्रिज का निर्माण हो, इसके लिए उनलोगों ने तत्परता शुरू कर दी है। नेहरू स्टेडियम में पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती द्वारा धान रोपण किये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि फोटो खिंचवाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जीन्स पैंट, जूता पहनकर नेहरू स्टेडियम में धान रोपण करने पांडवेश्वर के विधायक पहुंचे। बंकोला, मधाईगंज, लावदोहा, मोहाल आदि इलाके में जर्जर सड़क पर विधायक की नजर नहीं है। बेहतर होता कि वह नेहरू स्टेडियम की जगह उक्त इलाके में गड्ढानुमा व तालाब में तब्दील सड़कों पर धान रोपण करते। जनता सब देख रही है। वर्ष 2026 में कमल खिलेगा। भाजपा नेता बेणुधर मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा में उमड़े जनसैलाब से पांडवेश्वर के विधायक की उस रात नींद उड़ गई। इसलिए पौ फटते ही नेहरू स्टेडियम धान रोपण करने पहुंच गए। विधायक नेहरू स्टेडियम की चिंता न कर अपने विधानसभा क्षेत्र में एक स्टेडियम बना कर दिखाएं। नेहरू स्टेडियम के रखरखाव केंद्रीय संस्थान की जिम्मेवारी है। अतः उसकी चिंता तृणमूल के लोग न करें। इस अवसर पर विनोद मिस्त्री, राजीव गिरि, अंजना बाउरी, असित बाउरी, अभिरुप राय, अभिजीत बाउरी आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in