भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के लगाये नारे
भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
Published on

बर्नपुर : बंगीय हिंदू सुरक्षा और भाजपा की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की जीत और भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल एवं बंगीय हिंदू सुरक्षा के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाये। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद का जयघोष किया। बता दें कि यह तिरंगा यात्रा बर्नपुर बीसी कॉलेज से निकल कर शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए बर्नपुर बस स्टैंड के पास पहुंच कर समाप्त हुई। मौके पर उपस्थित आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हमारी तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर अभियान की वीरता का सम्मान में निकाली गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि पहलगाम में हुए आंतकी हमले में 26 लोगों की जो मौत हुई है, उसका बदला भारतीय सेना वाहिनी ने लिया है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री, भारतीय सेना एवं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को धन्यवाद दिया। वहीं आसनसोल साउथ मंडल 2 के अध्यक्ष रामानंद शाह ने बताया कि पहलगाम हमले में निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों का खात्मा करके भारतीय सेना ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है, यह तिरंगा यात्रा इसे लेकर ही निकाली गयी है। इस मौके पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल, आसनसोल साउथ मंडल 2 के अध्यक्ष रामानंद शाह, मंडल 1 के अध्यक्ष सोमनाथ मंडल, बृजेश वर्मा, रूपा देवी, पूनम कुमारी, समाप्ति भट्टाचार्य, टीना बोनिक, बकशीस सिंह, दिलीप दे, चंदन साव, चंदन चक्रवर्ती, शंपा रॉय, संजय पॉल चौधरी, राजू सिंह, अमनोल सिंह बिक्की यादव, बिक्की कुमार, अभिराज शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in