बोरो चेयरमैन सहित 3 पार्षदों ने अपने पद से दिया इस्तीफा

6 वार्डों में बारिश के मौसम में जनता को होगी परेशानी/पिछले वर्ष वार्ड 56 में बाढ़ की स्थिति हुई थी उत्पन्न
बोरो चेयरमैन सहित 3 पार्षदों ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Published on

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम में शुक्रवार को इस्तीफा का दौर लगा रहा। एक के बाद एक कर बोरो चेयरमैन सहित 3 पार्षदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम के बोरो 9 के चेयरमैन सह वार्ड 72 के पार्षद चैतन्य माजी, वार्ड 78 के पार्षद अशोक रूद्र एवं वार्ड 84 के पार्षद डॉ. देवाशीष सरकार ने अपने पद से इस्तीफा नगर निगम को सौंपा। वहीं आसनसोल नगर निगम में चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक साथ 3 वार्ड से पार्षदों के इस्तीफा देने से आसनसोल नगर निगम की कार्य प्रणाली पर असर पड़ना तय है। बता दें कि मानसून शुरू हो गया है और वार्ड 58 के संजय नोनिया, वार्ड 56 की श्रावणी विश्वास, वार्ड 13 की रीना मुखर्जी ने घरेलू समस्या बताकर पहले ही इस्तीफा दिया है। सभी 6 वार्डों में बारिश के पानी से इलाके के लोग काफी प्रभावित होते है, इसका असर इस बार के मानसून में जनता पर दिखेगा। वहीं इस इस्तीफा के संबंध में आसनसोल नगर निगम के उप-मेयर वशिमूल हक ने कहा कि पार्षदों के इस्तीफा दिये जाने से बोर्ड को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। जनता का काम जारी रहेगा।

बोरो चेयरमैन सहित पार्षद ने कहा

बोरो 9 के चेयरमैन सह वार्ड 72 के पार्षद चैतन्य माजी ने इस्तीफे की वजह निजी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि उनकी मां की तबीयत लगातार खराब रहती है और पिता का पहेल ही देहांत हो चुका है। इलाज के लिए उन्हें बार-बार बाहर जाना पड़ता है, जिस वजह सेवेो जनता की सेवा ठीक से नहीं कर पा रहे थे। बारिश के मौसम से पहले पद छोड़ने पर उन्होंने कहा कि पद पर नहीं हूं, पर लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। वहीं वार्ड 78 के पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि वार्ड में कार्य करने में परेशानी हो रही थी और प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार ने जीत दर्ज की है तो कार्य उन्हें ही करने दिया जाये, इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। वहीं वार्ड 84 के पार्षद डॉ. देवाशीष सरकार ने कहा कि उन्होंने बोरो चेयरमैन से इस्तीफा देने के बाद आज पार्षद पद से इस्तीफा दिया है और जनता का कोई काम न अटके, इसलिए वे अभी तक कार्य कर रहे थे। वहीं बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से वे संविधान के हिसाब से अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहे थे, इसी वजह से इस्तीफा दिया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in