डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त झारखंड के देवघर जिला के निवासी है
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Published on

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद पुलिस जिला की साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार रात डोमकल में छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह के तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सलामुद्दीन अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी और नियाज अंसारी के रूप में हुई है। ये तीनों झारखंड के देवघर के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, वे डोमकल में अपना ठिकाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले रविवार को बहरामपुर थाना क्षेत्र के राजधरपाड़ा से इस धोखाधड़ी गिरोह के मुकेश हुसैन नाम के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने पर अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गिरोह के कई सदस्यों के नाम सामने आए। इसी जानकारी के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार रात डोमकल में छापेमारी कर इन तीनों को गिरफ्तार किया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोग करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी में शामिल थे। जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रासप्रीत सिंह ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर पिछले रविवार को बहरमपुर के राजधरपाड़ा से मुकेश हुसैन को गिरफ्तार किया गया था। मुकेश गिरफ्तार अभियुक्तों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिसके बाद वे खाताधारकों को निशाना बनाते थे। गिरफ्तार किए गए लोग मुख्य रूप से डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर के देश भर में धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in