महिला कामगारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह STORE : CMD सतीश झा

काजोड़ा एरिया में पूर्णतः महिला संचालित STORE का उद्घाटन
महिला कामगारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह STORE : CMD सतीश झा
Published on

अंडाल : महिला सशक्तीकरण की दिशा में कोल इंडिया की अनुषांगिक इकाई ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने शुक्रवार को एक नया इतिहास रच दिया। कंपनी ने काजोड़ा एरिया स्टोर के प्रबंधन और संचालन की पूरी जिम्मेदारी नारी शक्ति के हाथों में सौंप दी है। यह ईसीएल का पहला ऐसा मॉडल स्टोर है, जिसे पूर्ण रूप से महिला कर्मियों द्वारा संचालित किया जाएगा। मॉडल स्टोर का विधिवत उद्घाटन ईसीएल के सीएमडी सतीश झा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी सतीश झा ने कहा कि कंपनी के कुल वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी लगभग 9 प्रतिशत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "महिलाओं में अपार शक्ति समाहित होती है, बस आवश्यकता उनके कौशल को कार्यक्षेत्र में सही दिशा देने की है। उत्पादन की निरंतरता के लिए स्टोर का बेहतर संचालन अनिवार्य है और यह महिला संचालित स्टोर भविष्य में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।" इस अवसर पर उनके साथ निदेशक (वित्त) अंजार आलम, तकनीकी निदेशक (OP) नीलाद्रि राय, तकनीकी निदेशक (P&P) गिरीश गोपीनाथन नायर और निदेशक (HR) गुंजन कुमार सिन्हा, CVO दीप्ति पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

क्रेन ऑपरेटर रूबी चौहान ने बटोरीं सुर्खियां

कार्यक्रम के दौरान CMD सतीश झा ने भारी-भरकम क्रेन मशीन को कुशलतापूर्वक चलाने वाली महिला कर्मी रूबी चौहान समेत विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर उत्साहित रूबी चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अधिकारियों और गुरु के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा, "महिलाएं अगर ठान लें, तो वे पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर हर कठिन कार्य कर सकती हैं। दृढ़ निश्चय से बड़ी से बड़ी चुनौती को सहजता से पार किया जा सकता है।"

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक अवसर पर जीएम (एक्सकवेशन) मंजू चौधरी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक राहुल सरकार, एरिया मैनेजर (HR) रंगन चंद्रा, एरिया मैनेजर (MM) अबीर बीरा समाल, STORE की एएम (एम) एच. श्रीविद्या, एरिया इंजीनियर तेजश चंद्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in