कांकसा में ज्वेलरी-नकदी के साथ साबुन-तेल भी ले गए चोर

चोरी का प्रतीक फोटो
चोरी का प्रतीक फोटो
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : कांकसा थाना क्षेत्र के गांगुली पाड़ा में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए न सिर्फ सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया, बल्कि घर में रखे साबुन और तेल जैसी दैनिक उपयोग की चीजें भी समेट ले गए। वहीं थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भारी डर और रोष का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मकान में ताला लगाकर तीन दिनों के लिए बेटी के घर गया हुआ था। शनिवार सुबह जब घर में काम करने वाली महिला पहुंची तो उसने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखने पर कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने पूरे घर को खंगालकर अलमारी में रखी नकदी, सोने के आभूषण, बर्तन और रोजमर्रा का सामान तक चोरी कर लिया। वहीं

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस घटना के बाद पीड़ित रत्ना हाजरा ने आपबीती बताते हुए कहा कि चोरों ने पूरा घर तबाही की स्थिति में छोड़ दिया है। वहीं घर का सारा कीमती सामान गायब है। सूचना मिलते ही कांकसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in