दो करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

हेरोइन की बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना थी
पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन तस्कर
पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन तस्कर
Published on: 

मुर्शिदाबाद : लालगोला थाने के रामनगर बिजली माठ इलाके में शनिवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर 2 किलो 200 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शाहदत हुसैन है। वह रामनगर गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार व्यक्ति को शनिवार को बहरमपुर में विशेष ड्रग कोर्ट में पेश किया गया जहां जज ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। भगवानगोला SDPO बिमान हलदर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार युवक कुछ समय से एक स्थानीय डीलर के लिए कैरियर का काम कर रहा था। वहीं हेरोइन कंटीली तार पार कर बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना थी। इसी के तहत वह सुबह-सुबह बॉर्डर की ओर जा रहा था। वहीं उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। वह किससे हेरोइन लेकर बॉर्डर की ओर जा रहा था और इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है, उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। लालगोला पुलिस ने बताया कि खास सूत्रों से जानकारी मिली थी कि शनिवार देर रात बिजली माठ इलाके से बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी की जाएगी। इसी के तहत सादे कपड़ों में पुलिस बिजली खेत और आस-पास के इलाकों में निगरानी कर रही थी। कई घंटे इंतजार करने के बाद सुबह-सुबह एक युवक बॉर्डर की तरफ जाता दिखा। वहीं पुलिस की मौजूदगी का एहसास होने पर वह बॉर्डर की तरफ भागने लगा। काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास मौजूद लिनन बैग से पांच पैकेट में कुल 2 kg 200 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in