आसनसोल के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं : मंत्री

कुल 16 टीमों ने लिया हिस्सा
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते मंत्री अग्निमित्रा पॉल
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर बॉयज हाई स्कूल मैदान में रविवार को राइज योर वॉइस संस्था द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों के उत्साह और फुटबॉल के प्रति जुनून से पूरा मैदान जीवंत नजर आया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखना है। इस अवसर पर मंत्री सह आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद रहीं और उन्होंने सभी आयोजकों, भाग लेने वाली टीमों और खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करेंगे। मंत्री ने कहा कि आसनसोल के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही मंच और सही मार्गदर्शन मिले तो यहां के युवा ओलंपिक तक जा सकते हैं। उन्होंने राइज योर वॉइस के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल से जोड़ते हैं। इस मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in