जिले में बीते वर्ष की तुलना में इस बार 20 फीसदी धान पैदावार में वृद्धि

सरकारी दर पर 74200 मैट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय
जिले में बीते वर्ष की तुलना में इस बार 20 फीसदी धान पैदावार में वृद्धि
Published on

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में बीते वर्ष की तुलना में इस बार धान की पैदावार में 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। सरकारी दर पर धान खरीदना प्रारंभ हो चुका है। इसी विषय को लेकर सोमवार को जिला प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने कहा कि जिले में बीते वर्ष की तुलना में इस बार 20 फीसदी अधिक धान की पैदावार हुई है। कुल्टी, बाराबनी क्षेत्र में इस बार धान की खेती काफी बेहतर हुई है। बिचौलियों को रोकने के लिए जिले में धान खरीदने के लिए मोबाइल सीपीसी 24 से बढ़ाकर 28 की गई है। वहीं जो किसान धान बेचने के लिए नहीं आ सकते हैं, उनके यहां मोबाइल सीपीसी द्वारा धान संग्रह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि धान खरीदने के लिए जिले में 9 स्थायी सीपीसी सेंटर खोले गये हैं जहां प्रतिदिन किसानों से धान खरीदने का काम किया जाता है। इसके अलावा एसएजी 8, को-ऑपरेटिव 6, कुल मिलाकर जिले में 28 संस्थाओं के माध्यम से धान की खरीदारी की जा रही है। धान खरीदने का इस वर्ष का लक्ष्य 74200 मैट्रिक टन रखा गया है जो बीते वर्ष 65 मैट्रिक टन था। उन्होंने कहा कि बिचौलिए (मिडिल मैन) से करीब प्रति क्विटल 700 रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ता है। धान खरीदने की प्रक्रिया फरवरी महीने तक जारी रहेगी। मौके पर अतिरिक्त जिलाधिकारी (शिक्षा व विकास) कौशिक सिन्हा, डीसीआईएफ नित्यानंद बनर्जी सहित एग्रिकल्चर व सिचांई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in