एसआईआर को लेकर बीएलओ के कार्यों की हुई समीक्षा की

एसआईआर को लेकर बीएलओ के कार्यों की हुई समीक्षा की

Published on

कुल्टी : चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर बीएलओ 2 एवं बीएलए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसी दौरान एडीएमजी एंड इलेक्शन के अधिकारियों की टीम ने बीएलओ से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों की टीम में मुख्य अधिकारी शुभासिनी ई एवं ईडीआरओ अधिकारी देवेल कुमार मुख्य रूप से शामिल थे। इसकी खबर मिलते ही काफी संख्या मतदाताओं की भीड़ चुनाव अधिकारियों के पास जुट गयी।मतदाताओं ने चुनाव अधिकारी से पूछा कि जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम अंकित है, लेकिन उन्हें फार्म नहीं मिला है तो उनका फार्म कैसे जमा होगा।इसके अलावा लोगों ने चुनाव अधिकारी को बताया कि उनका नाम वर्ष 2002 का मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे में उनका फार्म कैसे जमा होगा। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतदाताओं को जानकारी देते हुये कहा कि जो भी देश के वैध नागरिक हैं, उनका नाम किसी भी कीमत पर मतदाता सूची से नहीं हटेगा।उन्होंने कहा कि स्कूटनी के बाद हियरिंग के समय वैध कागजात के साथ बूथ अधिकारी से मिलकर संशोधित किया जायेगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि एसआईआर की प्रक्रिया से किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। वैध नागरिकों का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जा सकता है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in