महिला ने दो बच्चों के साथ लगाई गंगा में छलांग

युवकों ने महिला तथा उसके छोटे बच्चे को बचा लिया, बेटी नदी में डूब गयी
ससुरालवालों का अत्याचार बर्दाश्त नहीं कर पाने पर उठाया यह कदम
बचाया गया छोटा बच्चा
Published on

मुर्शिदाबाद : ससुराल वालों का अत्याचार सहन नहीं कर पाने पर मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। पता चला है कि महिला की ससुराल शक्तिपुर थाना अंतर्गत कामनगर में है। शनिवार दोपहर, महिला और उसके दो बच्चे सुजापुर-कुमारपुर जाने के लिए सतुई घाट से नाव पर सवार हुए। वहीं जैसे ही नाव नदी के बीच में पहुंची, महिला अपने दो बच्चों के साथ अचानक नदी में कूद गई। घटना को देख नाव पर सवार दो युवक नदी में कूद गए। वहीं दूर से एक छोटी नाव आ रही थी। एक युवक ने छोटे बच्चे को बचाया और नाव पर चढ़ाकर किनारे पर ले आया। एक अन्य युवक ने महिला को बचाया। हालांकि, लड़की को बचाया नहीं जा सका। खबर मिलते ही बेलडांगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लापता लड़की की तलाश की गई, लेकिन शनिवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। अशदुल शेख उस नाव पर सवार था। घटना के तुरंत बाद उसने नदी में छलांग लगा दी और महिला के छोटे बच्चे को बचा लिया। अशदुल शेख ने बताया कि जब लड़के को बचाकर नाव में चढ़ाया जा रहा था, तभी लड़की डूब गई। उसकी आंखों के सामने घटी इस घटना से उसे बहुत दुख हुआ है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in