पति की हत्यारोपी पत्नी पुलिस रिमांड पर

पति की हत्यारोपी पत्नी पुलिस रिमांड पर
Published on: 

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : कुछ दिनों पूर्व आसनसोल उत्तर थाना अन्तर्गत पलासडीहा स्थित भुइंया पाड़ा इलाका निवासी छोटेलाल भुइंया का शव उसके घर के बाथरूम में पाया गया था। उक्त मामले पर अपनी छानबीन की प्रक्रिया जारी रखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाली अभियुक्त का नाम उर्मिला भुइंया बताया गया है। उसे शनिवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने मामले पर अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। तमाम दलीलों को सुनने के उपरांत अदालत ने अभियुक्त सह मृतक की पत्नी की जमानत अर्जी रद्दकर उसे 6 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। बता दें कि इस मामले को लेकर बीते 24 सितंबर को मृतक की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

क्या था पूरा मामला ?

बताया जाता है कि बीते 23 सितंबर को शिकायतकर्ता की बहू उर्मिला भुइयां ने शिकायतकर्ता को बताया था कि उनका बेटा छोटेलाल भुइयां 22 सितंबर को अपने किसी काम के लिए घर से निकला था, लेकिन 24 सितंबर की सुबह तक वह वापस नहीं लौटा। वहीं मृतक के परिजनों ने छोटेलाल भुइंया को खोजने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। हालांकि बीते 24 सितंबर को शिकायतकर्ता और उसकी बहू उर्मिला भुइंया ने थाने में आकर छोटेलाल भुइंया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। वहीं जब पुलिस के अधिकारियों ने जब घर जाकर तलाशी ली, तभी छोटेलाल भुइया का शव घर के बाथरूम में एक प्लास्टिक की बोरी से ढककर रखा हुआ मिला था। फिलहाल उक्त मामले पर पुलिस की छानबीन शुरू कर दी गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in