बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डेबरा सबंग राज्यमार्ग अवरुद्व कर दिखाया विरोध

खराब सड़कों की हालत सुधारने के लिए जोरदार आंदोलन का रास्ता चुना है
बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग पर डेबरा सबंग राज्यमार्ग पर पथ अवरोध करते ग्रामीण
बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग पर डेबरा सबंग राज्यमार्ग पर पथ अवरोध करते ग्रामीण
Published on

खड़गपुर : खराब सड़कों के विरोध में ग्रामीण एक बार फिर एकजुट हो गए हैं। उन्होंने विरोध में सड़क जाम कर दिया। इलाके के लोगों का कहना है कि वह लोग वर्षों से यही मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार स्थानीय निवासियों ने खराब सड़कों की हालत सुधारने के लिए जोरदार आंदोलन का रास्ता चुना है। यह घटना पश्चिम मिदनापुर जिले के डेबरा ब्लॉक क्षेत्र के डुंआ 10/1 इलाके के इस्लामपुर बूथ इलाके की है।
       स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मिदनापुर जिले के अंतर्गत आने वाले डेबरा ब्लॉक के डुंआ पंचायत क्षेत्र के निवासियों की शिकायत है कि इस्लामपुर से महेशपुर तक ग्रामीण सड़क की हालत लगभग दस वर्षों से खराब है। बार-बार मांग के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। खराब सड़क के कारण बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां तक कि पिछले कुछ दिनों में एकाधिक दुर्घटना भी हुई। खराब सड़क पर एक मोटर वैन के पलटने से चालक घायल हो गया। उसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में डेबरा-सबंग राज्य राजमार्ग के गोदाबाजार बस स्टैंड इलाके में पेड़ के तने फेंक कर सड़क जाम कर दिया। इलाके के लोगों के अलावा स्कूली छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें प्रशासन से आश्वासन नहीं मिलता, तब तक नाकाबंदी जारी रहेगी। आखिरकार पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन से लगभग 30 मिनट बाद जाम हटा लिया गया। यातायात भी सामान्य हो गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in