SIR को लेकर तृणमूल ने किया विरोध सभा का आयोजन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर SIR को लेकर विरोध सभा की गयी
SIR को लेकर तृणमूल ने किया विरोध सभा का आयोजन
Published on

आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ विधानसभा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से बीएनआर मोड़ पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर SIR को लेकर विरोध सभा की गयी। मौके पर आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक मलय घटक ने कहा कि भाजपा के आदेश पर चुनाव आयोग बिना प्लान के SIR लगाकर बंगाल के लोगों के वोटिंग अधिकार छीनने की कोशिश कर रहा है और जनता को परेशान किया जा रहा है। साथ ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश मानने और नियम-कानून के हिसाब से लोगों के वोटिंग अधिकार की रक्षा करने के बजाय, चुनाव आयोग लॉजिकल कमियों के नाम पर नए बहाने बना रहा है। वहीं अगर हियरिंग में 1000 लोगों को बुलाया गया है और किसी कारणवश 100 लोग नहीं जा पा रहे हैं तो उनका नाम काट दिया जाता है। INTTUC जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक ने कहा कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आदेश पर हम बंगाल के लोगों के वोटिंग अधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे हैं। उनके आदेश पर आज नेशनल वोटर्स डे पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया है। इस मौके पर आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टाउन-1 के अध्यक्ष गुरदास चटर्जी, आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टाउन-2 के अध्यक्ष अनिमेष दास, शंपा दां, दिलीप बराल, मौसमी बोस, बबीता दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in