रिवरबैंक कॉलोनी बर्नपुर में 25 सालों से चली आ रही है माँ लक्ष्मी पूजा की परंपरा

45 एग्जीक्यूटिव परिवारों ने एक परिवार की तरह मनाया उत्सव
मां लक्खी का पूजा करते पंडित
मां लक्खी का पूजा करते पंडित
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : इस्को बर्नपुर स्थित रिवरबैंक कॉलोनी में कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि यहां विभिन्न विभागों में कार्यरत 45 एग्जीक्यूटिव अधिकारियों के परिवार निवास करते हैं। पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से सभी परिवार मिलजुल कर, आपसी सहयोग से मां लक्ष्मी की पूजा करते आ रहे हैं। यह पूजा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कॉलोनी की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपरा की मिसाल है। अलग-अलग प्रदेशों से आए सभी अधिकारी एक बड़े परिवार की तरह इस पर्व को मनाते हैं। पूजा स्थल को गेंदे के फूल, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गुलाबी वस्त्रों में सजी मां लक्ष्मी की मनोहारी प्रतिमा सभी का मन मोह रही थी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई और सभी के लिए धन, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग और प्रसाद का वितरण किया गया। देर शाम तक कॉलोनी में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News