नारायणगढ़ के एक काली मंदिर में मूर्ति के गहनों की चोरी से मचा हड़कंप

चोर मूर्ति के सोने के गहने लेकर फरार हो गए
नारायणगढ़ में इसी मां काली की मूर्ति के गहनों की हुई चोरी
नारायणगढ़ में इसी मां काली की मूर्ति के गहनों की हुई चोरी
Published on

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के नारायणगढ़ थाना इलाके के गांव में एक बहुत बड़ा काली मंदिर है। मूर्ति को सोने के गहनों से सजाया गया था लेकिन, बुधवार रात को अचानक उस मंदिर में चोरी की घटना घट गई। जिसके कारण पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
        स्थानीय सूत्रों से घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मिदनापुर जिले के नारायणगढ़ ब्लॉक के अंर्तगत आने वाले खुड़सी ग्राम पंचायत के टकला नामक गांव में काली मां का एक मंदिर है। गांव वालों का दावा है कि उस पुराने काली मंदिर में बुधवार की रात को अंधेरे में चोरी हुई। गुरुवार सुबह मंदिर के सेवादार मंदिर खोलने आए तो देखा कि मंदिर के दरवाज़े का ताला टूटा हुआ है और प्रसाद का डिब्बा वहीं पड़ा है। सेवादारों ने दौड़कर गांव वालों को बताया। जैसे ही घटना की खबर फैली, गांव वाले मंदिर परिसर में जमा हो गए। पता चला कि चोर मूर्ति के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। गांव की महिलाएं मंदिर में चोरी होने पर रो पड़ीं। देवी काली को बिना गहनों के देखकर गांव की महिलाएं अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं। घटना के बारे में जानकारी दिए जाने पर नारायणगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु की गई। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखकर अभियुक्तों की पहचान कर उन्हे पकड़ने के कार्य में जुट गई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in