

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 77 में तृणमूल थूथ कांग्रेस द्वारा लगाये गये जितना भी करो हमला फिर से जीतेगा बांग्ला पोस्टर को फाड़ने से हंगामा मच गया। गौरतलब है कि तृणमूल यूथ कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को ममता बनर्जी का यह पोस्टर लगाया गया था। आरोप है कि विपक्ष की पार्टी के द्वारा उसे फाड़ दिया गया। वहीं शनिवार सुबह वार्ड 77 के यूथ वार्ड अध्यक्ष अजय दास ने इसकी सूचना ब्लॉक यूथ अध्यक्ष आनंद उपाध्याय को दी। इसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाटे जाने को लेकर हंगामा किया। मौके पर वार्ड 77 के पार्षद गुरमित सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा लक्खी भंडार में 500 रुपये बढ़ाने से विपक्ष पार्टी डर गयी है और इस तरह के कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि उसी जगह पर नया पोस्टर लगा दिया गया है। इस मौके पर आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सेन, महिला अध्यक्ष कहकशां रियाज, बोरो चेयरमैन एवं आसनसोल साउथ ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवानंद बाउरी, पार्षद श्रावणी विश्वास सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।