हड़ताल का कहीं रहा थोड़ा असर तो कहीं रहा बेअसर

कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर गये
हड़ताल का कहीं रहा थोड़ा असर तो कहीं रहा बेअसर
Published on

बर्नपुर : केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल का असर कहीं नहीं तो कहीं बेअसर देखने को मिला। तृणमूल के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी द्वारा हड़ताल के खिलाफ टनल गेट एवं वेकल गेट के पास प्रदर्शन किया गया, जिससे हड़ताल बेअसर रहा और कर्मचारी अपने कार्य पर जाते दिखे। गौरतलब है कि केंद्रीय सरकार द्वारा चार श्रम कोड लागू करने के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से आम हड़ताल का आह्वान किया गया था, वहीं तृणमूल के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी इस हड़ताल में शामिल नहीं होकर इसके खिलाफ थे। मौके पर आसनसोल साउथ टाउन के आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश के अनुसार आईएनटीटीयूसी किसी भी तरह की हड़ताल के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सेल आईएसपी में कार्यरत चार ट्रेड यूनियन द्वारा बंद का आह्वान किया गया है, जिसके खिलाफ प्रदर्शन किया जा कहा है। इस्को से सेल आईएसपी कैसे बना, इसका लंबा इतिहास है। वहीं उन्होंने कहा कि बंद कोई समस्या का समाधान नहीं बल्कि और समस्या को जन्म देती है, इसलिए वे श्रमिकों के साथ हैं और श्रमिक खुद काम पर जाना चाहते हैं तो कैसी बंदी। वहीं आइएनटीटीयूसी जिला सचिव समीर खान ने कहा कि चार यूनियनों के द्वारा बंद का आह्वान किया गया था, जिसे आईएनटीटीयूसी ने विफल कर दिया। आगे कहा कि 2011 से ममता बनर्जी के सरकार में हड़ताल नहीं की गयी है कारण ममता बनर्जी हड़ताल नहीं कर्मचारियों के हित में काम चाहती हैं। साथ ही कहा कि सेल आईएसपी के कर्मचारी आ रहे और अपने ड्यूटी पर जा रहे हैं। इस मौके पर पार्थ चटर्जी,असलम खान, सायस खान, इमरान खान, सोनू खान सहित काफी संख्या में आईएनटीटीयूसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in