कपड़े को दुकान में आग लगने से मचा हड़कंप

दुकानदार को 20 से 25 लाख का नुकसान होने की आशंका
आग बुझाते दमकल कर्मी
आग बुझाते दमकल कर्मी
Published on: 

मुर्शिदाबाद : रघुनाथगंज थाने के मियापुर बाजार में मंगलवार रात एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देख स्थानीय व्यापारी और लोग घबरा गए। डर था कि आग आसपास न फैल जाये। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मियापुर बाजार में कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। आग देखकर स्थानीय लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। दमकल विभाग और रघुनाथगंज थाने को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। आग बाजार में कपड़े की दुकान में लगी थी, जिससे आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। दमकल कर्मियों ने इस बात पर खास ध्यान दिया कि आग आस-पास की दुकानों में न फैले। कुछ देर बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने से व्यापारी को कई लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। व्यापारी का दावा है कि 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एक दमकल कर्मी ने कहा कि शुरुआती शक है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News