सावन मेला ने महिलाओं का बढ़ाया मनोबल

महिला सशक्तीकरण पर दिया गया जोर
सावन मेला ने महिलाओं का बढ़ाया मनोबल
Published on

आसनसोल : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की आसनसोल शाखा द्वारा आसनसोल क्लब में एक दिवसीय 'सावन मेला' का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस मेले में लगभग 45 स्टॉल लगाए गए, जहां आसनसोल के साथ-साथ कोलकाता की महिला उद्यमियों ने भी अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर सभी अतिथियों को उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में सम्मेलन की आसनसोल शाखा की अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान ने कहा कि सावन मेला महिला सशक्तीकरण और महिला उद्यमियों को एक अच्छा मंच प्रदान करता है, जहां महिलाएं सावन की सजावट के सामान, फैंसी गारमेंट्स, बच्चों के मनोरंजन की वस्तुएं और लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाती हैं। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि मारवाड़ी महिला सम्मेलन की आसनसोल शाखा द्वारा आयोजित यह मेला बहुत गर्व की बात है। संस्था के लिए उनकी तरफ से हमेशा सहयोग रहेगा एवं ऐसे कार्यक्रम साल में एक नहीं, बल्कि कई होने चाहिए, जिससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिले। इस मौके पर सम्मेलन की कन्वेनर मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, उपाध्यक्ष कांता खेमका, सचिव प्रीति खेमानी, पूर्व अध्यक्ष सोनल गाड़ीवान, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल सहित आसनसोल शाखा की अन्य सदस्य मौजूद थीं। अतिथियों में श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के संतोष भाईजी, प्रेम गोयल, दीपक तोदी, नरेश अग्रवाल, कैलाश दीवान, ललित क्याल, शंकर लाल शर्मा, मुकेश तोदी, शंभू नाथ झा, मुकेश अग्रवाल, सुरजीत सिंह मक्कड़, बजरंग अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, सियाराम अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in